जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान
(COOP/2025/JAIPUR/501164)
INTRODUCTION
जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी राजस्थान (JKWSR) जाट समाज के राजकीय सेवा में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस संस्था की स्थापना वर्ष 2024 में श्री जीवन राम गोलिया द्वारा की गई। संस्था की फाउंडर कोर कमेटी में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से 30 कर्मचारी सदस्य शामिल हैं। इसका उद्देश्य जाट समाज के शैक्षिक, आर्थिक, और सामाजिक विकास के साथ-साथ समाज से कुरीतियों को समाप्त करना है।
यह एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जो सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाना और उनके लिए उन्नति के अवसर प्रदान करना है।
"एक हैं, नेक हैं"
"एक सबके लिए, सब एक के लिए"
जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी राजस्थान


1. जाट समाज के सरकारी सेवा में कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त कर्मचारी इस संस्था के सदस्य होंगे। यह संस्था
पूर्णतः ग़ैर-राजनीतिक रहेगी और किसी भी राजनेता से आर्थिक सहायता नहीं ली जाएगी।
2. संस्था के किसी भी कार्यक्रम में विशेष मंच नहीं होगा। सभी जाट कर्मचारी एवं मुख्य अतिथि "जाट जाजम" पर समान रूप से बैठकर सभा/कार्यक्रम/सम्मेलन में भाग लेंगे।
3. संस्था के किसी भी कार्यक्रम में साफा या माला पहनाकर स्वागत नहीं किया जाएगा; केवल संस्था के गमछे द्वारा स्वागत किया जाएगा।
4. जाट कर्मचारी वेलफेयर के पदाधिकारियों को अपने पद का घमंड नहीं करना चाहिए। उनका परिचय केवल एक व्यक्ति द्वारा दिया जाएगा और बाद के संबोधन में बार-बार उनका नाम लेकर भाषण प्रारंभ नहीं किया जाएगा। नए वक्ता केवल "राम-राम" अथवा अपने ईष्ट देव का नाम लेकर अपने विचार व्यक्त करना प्रारंभ करेंगे।
5. जाट कर्मचारी वेलफेयर में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारीयों की प्रशंसा आवश्यक होगी;
पदाधिकारियों की प्रशंसा न्यूनतम रहेगी।
6. प्रत्येक दो वर्ष में प्रदेश, जिला एवं उपखण्ड स्तर के चुनाव संस्था की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न कराए जाएंगे। जब तक चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ नहीं होती, तब तक संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही किसी सदस्य को इस प्रकार का शुल्क देने के लिए बाध्य किया जाएगा।
7. संस्था के संरक्षक का दायित्व रहेगा कि वह यह सुनिश्चित करें कि संस्था निर्धारित उद्देश्यों और थीम के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी संरक्षक का पद रहेगा, जिसमें नियुक्ति हेतु सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वरीयता प्रदान की जाएगी।
8. संस्था की सभाओं में उपस्थित प्रत्येक कर्मचारी का परिचय और उनकी आवाज़ सुनना अनिवार्य होगा। पदाधिकारियों के भाषण केवल संस्था के उद्देश्य, उपस्थित सदस्यों की समस्याओं के समाधान अथवा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर तक सीमित रहेंगे। भाषणबाजी राजनीतिक शैली में नहीं होगी।
9. कोई भी प्रदेश पदाधिकारी अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का महिमामंडन नहीं करेगा।
10. जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी किसी भी राजनीतिक गतिविधि से पूर्णतः दूर रहेगी। यदि किसी सभा या कार्यक्रम में किसी राजनीतिक पार्टी के स्वजातीय नेता उपस्थित हों, तो उन्हें पूर्व में ही यह आग्रह किया जाएगा कि वे अपने पार्टी की बातें सभा में न करें।
11. संस्था एक सीमित और सामाजिक उद्देश्य हेतु गठित होगी, जिसका प्रथम और सर्वोपरि प्रयास सदैव कर्मचारी हित में रहेगा।
जय हिन्द - जय जाट
जीवन राम गोलिया
प्रदेश संरक्षक
जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी की फाउंडर कोर कमेटी के
आदर्श नीति - निर्देश (Theme)
प्यारेलाल चौधरी
प्रदेशाध्यक्ष
संस्था के प्रमुख उद्देश्य
शैक्षिक उन्नयन: समाज के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ‘जाट शिक्षा ज्योति’ की शुरुआत।
आर्थिक सशक्तिकरण: समाज के सदस्यों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
सामाजिक सुधार: समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन और एक प्रगतिशील वातावरण का निर्माण।
महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए महिला मोर्चा का गठन।
सामूहिक प्रयासों का प्रोत्साहन: समाज के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना को बढ़ावा देना।
प्रमुख पहलें और गतिविधियां
शैक्षणिक और भर्ती सहायता
JKWSR समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के शैक्षिक उन्नयन व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु आर्थिक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करता है।


सामाजिक उत्थान
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन व जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु JKWSR निरन्तर कार्य कर रहा है।
कार्मिकों, दानदाताओं व राजकीय सहयोग से जाट गुरुकुल, छात्रावास, पुस्तकालय, सामाजिक भवन तैयार करने व उनके संचालन हेतु JKWSR निरन्तर प्रयासरत है।
सामाजिक संस्थान
Gallery
Join us in supporting the JKWSR today.
Engage
subscribe to our newsletter
jkwsrajasthan@gmail.com
JKWSR © 2025. All rights reserved.